युवाओं व बुजुर्गों में रहा मताधिकार का उत्साह

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। तमाम कोशिशों के बावजूद मतदान शत प्रतिशत के लक्ष्य से भले ही दूर रह गया हो लेकिन पहली बार मताधिकार का उपयोग करने वाले युवक-युवतियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ वोट डाला और वोट की प्रक्रिया से उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। रविवार को विकास खंड क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर लाइन लगी रहीं। पहली बार मतदान करने वाले युवक- युवती भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने पूरे जोश व खरोश के साथ मतदान किया। उनके वोट डालकर मतदान केंद्रों से बाहर निकलते समय चेहरे की चमक इसकी गवाही दे रही थी। ऐसा लग रहा था मानों उनके हाथ कोई बड़ी उपलब्धि आ गई हो। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गई है। इस बार मतदाताओं में मतदान के प्रति अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवाओं समेत वृद्ध भी मतदान करने से पीछे नहीं दिख रहे हैं। यहां के कई मतदान केंद्रों पर वृद्ध मतदाता भी पूरे जोश के साथ मतदान करने पहुंच रहे हैं। जमील उर रहमान हाईस्कूल पोलिंग बूथ पर 85 वर्षीय वृद्धा श्रीमती बदाला देवी भी शामिल थीं। उनका कहना था कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान बहुत जरूरी है, इसलिए वह हर चुनाव में मतदान के प्रति जागरूक रहती हैं। वहीं अन्य वृद्ध माताओं ने भी राष्ट्रहित में मतदान को जरूरी बताया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!