पहली बार किया मतदान

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

टिकैतगंज स्थित बूथ पर पहली बार मतदान कर बाहर निकलीं कस्बा निवासी दृष्टि गुप्ता का कहना था कि वोट डालने में मजा आ गया। ईवीएम मशीन का बटन दबाना बहुत सरल रहा। कस्बा कुर्सी निवासी शनि निगम, आकांक्षा मौर्या ने कहा कि केंद्र पर पर्ची दिखाने समेत अन्य प्रक्रिया से गुजरते समय कुछ घबराहट हुई, लेकिन ईवीएम का बटन दबाते ही वीप की आवाज सुन कर वह उछल पड़ीं। घुंघटेर प्राथमिक विद्यालय में मतदान करने पहुंच अंजली, मीनाक्षी, उर्वशी व ने बताया कि पहली बार मतदान करना अच्छा लगा। कम समय में ही नंबर आ गया। पर्ची दिखाई, सरकारी अधिकारी की लिस्ट पर हस्ताक्षर की औपचारिकता पूरी कर वोट डाल दिया। जमोलिया गांव निवासी सोनल ने बताया कि पहला मतदान करने पर अच्छा लगा।

बाधित रहा मतदान

गोडाइचा में दो बार रैगवां की बूथ संख्या 403 व टिकैतगंज पोलिंग संख्या 436 में सहित काई स्थानों पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायते आई। शिकायतो पर ईवीएम मशीन बदली गई। इस दौरान घंटों मतदान बाधित रहा।
पुलिस ने भांजी लाठियां

टिकैतगंज बूथ पर सुबह करीब 10 बजे एक प्रत्याशी मतदान केन्द्र पर हो रहे मतदान की स्थिति देखने पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर लाइन में लगे कुछ मतदाताओं ने हुटिंग शुरू कर दी। बहुटिंग होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिससे पोलिंग बूथ पर अफरा तफरी मच गई।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

Don`t copy text!