सुबह मतदाताओं की भीड़ के बाद सुस्त हुए मतदान.पूरे क्षेत्र में लगभग 63.2 मतदान का प्रतिशत रहा।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा के चुनाव का मतदान पुलिस के पहरे में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन हुआ। सुबह मतदाताओं की भीड़ के बाद सुस्त हुए मतदान के चलते मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। पूरे क्षेत्र में लगभग 63.2 मतदान का प्रतिशत रहा।

रविवार को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में मतदान से पहले ही बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लग गयी और दोपहर होते होते बूथों पर सन्नाटा छा गया शाम को एक बार फिर बूथ पर मतदाताओं की भीड़ जुट गयी और अंतिम समय तक मतदाताओं की भीड़ लगी रही।अंतिम समय तक बड़ागाँव में 5181 मतो में से 3196 मतदाताओं ने मतदान किया जो पिछले उपचुनाव से अधिक मतदान रहा। इसी क्रम में मसौली में कुल 13 बूथों पर 11874 मतो में से 7065 , ग्राम पंचायत प्रतापगंज में 1435 मतों में 1141, ग्राम पंचायत वाजिदपुर में 712 मतों में 627,
ग्राम पंचायत बांसा में 7228 मतो में 4442, ग्राम पंचायत नैनामऊ में 2135 मतो में से 1452 मत, ग्राम पंचायत दादरा में 5528 मतो में से 3203 मतदाताओं ने मतदान किया। ग्राम पंचायत चिलौकी में 789 मतो में से 635 मत , नसीरनगर में 1486 मतो में से 1142 मत, देवकलिया में 1109 मतों में से 804 मत, धरौली में 1166 मतों में 809 मत, अनखा में 989 मतों में 760 मत, सफदरगंज के 5 बूथों पर कुल 4632 मतो में से 2846 मत, ग्राम पंचायत मुश्कीनगर में 1134 मतों में 753, रहरामऊ में 3588 मतों में से 2464, अकबरपुर धनेठी 2399 मतों में 1923, हेतमपुर में 759 मतों में 597, मॅढिया में 1120 मतों में से 863 मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव सम्पन्न कराने में जिलाधिकाारी डॉ आदर्श सिंह ने जहां बूथों का निरीक्षषण किया वही प्रभारी निरीक्षक मसौली पंकज कुमार सिंह थानाध्यक्ष सफदरगंज अभिषेक तिवारी भारी पुलिस बल एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ गस्त करते रहे।
ग्राम पंचायत चंदवारा में दुल्हन की तरह सजाया आदर्श बूथ मतदाताओं को खिलायी गयी मिठाई
विकास खण्ड मसौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदवारा के प्राथमिक विद्यालय में बने आदर्श बूथ को मनमोहक झंडियों एव गुब्बारों से सजाया गया तथा ग्राम प्रधान रमेशचन्द्र जयसवाल द्वारा मतदाताओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की। बूथ पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था जिस पर मतदाताओं ने सेल्फी ली। आदर्श बूथ पर बने 3 मतदेय स्थलों में कुल 3050 मतो में से 1955 मतदाताओं ने महापर्व में भाग लेकर मतदान किया। ग्राम प्रधान रमेश जयसवाल, पूर्व प्रधान प्रकाशिनी जयसवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ आदर्श बूथ पर एक साथ मतदान किया।
विधायक एव पूर्व मंत्री ने डाले वोट
विधानसभा के चुनाव के आज सम्पन हुए मतदान में रामनगर विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़ रहे सपा एव भाजपा प्रत्याशियों ने ग्राम पंचायत मसौली में अपने अपने परिजनों के साथ वोट डाले।
भाजपा विधायक एव रामनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी अपनी पत्नी के साथ ग्राम पंचायत के पँचायत भवन के बूथ संख्या 39 पर मताधिकार का प्रयोग किया वही रामनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवाई रफी मेमोरियल ब्वॉयज स्कूल में बूथ संख्या 36 पर अपने पुत्र फैजान किदवई के साथ मतदान किया। पूर्व सपा विधायक राम गोपाल रावत ने अपनी पत्नी राधिका रानी परिवार के साथ वोट डाला।
दरोगा ने व्रद्ध को पहुँचाया बूथ पर
ग्राम पंचायत धरौली में सौ वर्ष की उम्र पार कर चुके व्रद्ध मोतीलाल जब अपना मत डालने के लिए बूथ पर पहुँचे तो मौके पर थाना मसौली के उपनिरीक्षक अब्दुल रहमान खान स्वयं व्हील चेयर पर बैठा कर बूथ के अंदर लेजाकर वोट डलवाया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

