दिवसीय विशेष शिविर 09 मार्च को मनाया गया।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी: टी आर सी महाविद्यालय सतरिख में सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस आज 09 मार्च को मनाया गया। प्रबंधक डॉ रंजन मिश्रा व कार्यक्रम अधिकारी डॉ गिरजा शंकर एवम् क्रीडा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार वर्मा आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सुविद्या वत्स प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा, बाराबंकी ने बौद्धिक सत्र में नारी शक्ति पर सारगर्भित व्याख्यान देकर जोश भर दिया साथ में कार्यक्रम की बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता करते हुये – डॉ राजेश कुमार वर्मा जी विभागाध्यक्ष डी एल एड टी आर सी महाविद्यालय ने शिक्षा में NSS की भूमिका पर प्रकाश डाला | सर्वप्रथम मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके पुष्पवर्षा कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुवात की गई। मां शारदे की प्रार्थना बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति यादव ने की तो अतिथियों के स्वागत हेतु गीत बी. ए. द्वितीय सत्र की छात्रा उमा देवी ने की। तत्पश्चात डॉ सुविद्या वत्स जी ने “नारी सशक्तिकरण ” पर प्रकाश डालते हुए नारियों की जिम्मेदारी, कर्तव्य, कर्म समर्पण पर आदि की चर्चा करते हुए स्त्री और पुरुष को समानाधिकार मिले। साथ में विशिष्ट अतिथि श्री मानसिंह वर्मा जी NSS के विलिंटियर के रूप में उपस्थित रहते हुए ससमजकी सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का सफल संचालन प्राध्यापक श्री रंजीत कुमार वर्मा ने किया । बौद्धिक सत्र समापन पर कर्य्क्रमाधिकारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इस विशेष शिविर में टोलियों से ज्योती यादव, सियावती, मधु यादव शिखा सिंह, विधि वर्मा, उमा देवी शिवम यादव, अखिलेश सिंह, चन्दन कुमार के नेत्रत्व में अन्य छात्रों ने सराहनीय कार्य किये |
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

