कथावचक ने सुनायी माता पार्वती की कथा

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

बाराबंकी। बुधवार को नगर पंचायत बंकी शुगरमिल मंझपुरवा में स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर शुगरमिल मंझपुरवा में बीती 1 मार्च से चल रहे 9 दिवसीय महाशिवपुराण के 9वें दिन माता पार्वती की कथा सुनाई कि माता पार्वती जिसे कभी गुस्सा नही आता और घमंडी महिषासुर जिसकी मृत्यु किसी महिला के हाथों होने का वरदान प्राप्त था को माता पार्वती ने क्रोधित होकर उसका वध किया और माता पार्वती महिषासुरमर्दनी कहलाई। ततपश्चात कृष्णदास महराज ने गौतम ऋषि की पुत्री अंजना माता की कथा सुनाई कि माता अंजना ने पुत्र प्राप्ति के लिए घोर तपस्या की और तपस्या से खुश होकर भगवान शिव के अंश से ही हनुमान जी की उतपत्ति हुई। अंत मे कृष्ण दास महराज जी ने 10 तारीख को कार्यक्रम के समापन होने पर विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम में आयोजक रमेश कुमार यादव, मुलायम, संतोष सभासद, अशोक गुप्ता, त्रिलोक वर्मा, अजय कुमार, राजू, गायत्री, नैंसी, मुक्ति, मायावती, आदि श्रोतागण और सहयोगी उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!