उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं 22 मार्च से, 31 को आएगा रिजल्ट

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से चल रहा उहापोह खत्म हो गया। इस बार कक्षा एक से 5 और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा कराए प्रोन्नत किए जाने की व्यवस्था समाप्त करते हुए परीक्षाएं कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में परीक्षाओं को लेकर तारीख की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में 22 मार्च से शुरू होगी और 27 मार्च तक चलेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा समय सारणी जारी कर दी गई है। जिसके बाद से परीक्षाओं को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई है।बीएसए ने बताया कि कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए प्रश्न पत्रों को तैयार किए जाने के लिए 13 मार्च तक का समय दिया गया है। 16 मार्च तक प्रश्न पत्रों की प्रिंटिंग का काम पूरा करना होगा। 21 मार्च तक सभी खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रश्न पत्रों का विद्यालय स्तर पर वितरण करा दिया जाएगा। 22 मार्च 27 मार्च के बीच प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की परीक्षाएं पूरी कर ली जाएगी। कापियों का मूल्यांकन और परीक्षा फल तैयार करने के लिए 28 मार्च से 30 मार्च तक का समय निर्धारित है। वही परीक्षा परिणामों की घोषणा और रिपोर्ट कार्ड वितरण 31 मार्च तक कर दिया जाएगा।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!