एमएलए के बाद अब एमएलसी चुनाव की बारी, पहले चरण की प्रक्रिया 15 मार्च से होगी शुरू

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

विधानसभा चुनाव एमएलए के बाद अब उत्तर प्रदेश विधान परिषद एमएलसी के चुनाव की बारी है। परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 36 एमएलसी सीटों पर आगामी 15 मार्च से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। अभी तक इस उच्च सदन में समाजवादी पार्टी के मुकाबले कम सदस्य संख्या वाली भारतीय जनता पार्टी अब दोबारा सत्ता में लौटने के बाद एमएलसी के इस चुनाव में बहुमत हासिल करने में पूरा जोर लगाएगी। यही नहीं विधानसभा चुनाव में भाजपा के हारे प्रमुख नेताओं केशव प्रसाद मौर्य, सुरेश राणा, संगीत सोम, सतीश द्विवेदी, उपेन्द्र तिवारी आदि को एमएलसी बनाकर सरकार में शामिल होने का मौका दिया जा सकता है। पहले यह चुनाव विधानसभा चुनाव के साथ ही करवाने का कार्यक्रम तय हुआ था। चुनाव आयोग ने इसके लिए बाकायदा समय सारिणी भी घोषित कर दिया था। मगर बाद में चार फरवरी को इस बाबत जारी अधिसूचना को निरस्त कर दिया गया।अब इन चुनावों की पूरी प्रक्रिया विधान सभा चुनाव होने के बाद 15 मार्च से शुरू होगी। पूर्व में घोषित कार्यक्रम में पहले चरण की 29 सीटों के लिए 3 मार्च और दूसरे चरण की 6 सीटों के लिए 7 मार्च को मतदान होना तय हुआ था। मगर इन दोनों तारीखों में प्रदेश विधान सभा चुनाव के छठे व सातवें चरण का भी मतदान होना है इसीलिए आयोग ने एमएलसी सीटों के चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!