सपा के साथ से रालोद को मिली संजीवनी, एक सीट से बढ़कर आठ सीटों पर पहुंची पार्टी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर राष्ट्रीय लोकदल को संजीवनी मिल गई है। गठबंधन में रालोद को 33 सीटें मिली थीं, इनमें से आठ पर सफलता प्राप्त कर ली है। उसे इस बार करीब तीन प्रतिशत वोट मिला है। वर्ष 2017 में 1.78 प्रतिशत मत से संतोष करना पड़ा था।चुनाव में इस बार रालोद व सपा गठबंधन ने गन्ना मंत्री सुरेश राणा को शामली के थाना भवन विधान सभा सीट से हरा दिया। यहां पर रालोद के अशरफ अली चुनाव जीते हैं। शामली से प्रसन्न चौधरी भी चुनाव जीत गए हैं।मुजफ्फरनगर की तीन सीटें बुढ़ाना से राजपाल बालियान, पुरकाजी से अनिल कुमार व मीरापुर से चन्दन चौहान जीत गए हैं। बागपत की छपरौली से अजय कुमार, हाथरस की सादाबाद से प्रदीप कुमार गुड्डू व मेरठ की सिवाल खास से गुलाम मोहम्मद ने विजय दर्ज की है।

