चलो चलें मिल करके वीरों का सम्मान करें

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

हैदरगढ़, बाराबंकी। बसंत व फागुनी रंग से सरावोर नव उमंग साहित्य संस्थान की कवि गोष्ठी मंगलपुर में सहकारी साधन समिति के प्रांगण में हुई। वरिष्ठ लोकगीतकार संत प्रसाद जिज्ञासु की अध्यक्षता व सुनील वाजपेयी शिवम् के संचालन में गोष्ठी की शुरुआत श्रवण वाजपेयी अकेला ने की। बछरावां रायबरेली के शिव कुमार आकाश हलचल ने राष्ट्रीय चिंतन की कविता चलो चलें मिल करके वीरों का सम्मान करें उनका हम सम्मान करें जो वतन को जीवन दान करें। वहीं श्रंगार की कवियत्री प्रवीण त्रिवेदी सीता ने गीतकौन है तू है कहाँ पाषाण हिय में वार कर दे। हूँ अहिल्या सम दुखारी,आ मेरा उद्धार कर दे। पढ़कर वाहवाही बटोरी। इसके बाद ख्यातिलब्ध लोकगीतकार संत प्रसाद जिज्ञासु ने कई बासंतिक गीत सुनाए उनमें से मोरे प्रियतम से कहियो संदेश, बयरिया फगुना उधुमु मचावै ने सभी को विभोर कर दिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!