आपसी सौहार्द उन्नति का जरिया है तहसीलदार रामनगर की अध्यक्षता में षांति समिति की हुई बैठक
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। तहसीलदार रामनगर सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रविवार को थाना मसौली में आयोजित शांति समिति की बैठक में त्यौहार को त्यौहार की तरह मिलजुलकर मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार होली बहुत महत्वपूर्ण है जिसमे आप सभी लोगो के सहयोग की आवश्यकता है क्योकि अमन चैन बनाये रखने में जागरूक लोगो की बड़ी भूमिका होती है। जनप्रतिनिधियों एवं सम्भ्रान्त जनों से रूबरू होते हुए तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आपसी सौहार्द उन्नति का जरिया है लेकिन कुछ आसामाजिक तत्व होते है जिन पर नजर रखने की जरूरत है जिसमे आप लोगो से सहयोग की जरूरत है उन्होंने कहा कि होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिन गांवों में होलिका दहन का स्थान चिह्नित है वहां लोग उसी स्थान पर होलिका दहन करें। कहीं भी बवाल न हो इसके लिए पुलिस नजर रख रही है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने रंगों के इस त्यौहार पर अबीर गुलाल के साथ रंग खेलने की अपील करते हुए कहा कि आप लोग बगैर डीजे के सादगी के साथ होली खेले एव किसी ऐसे व्यक्ति पर रंग न डाले जिसे एतराज हो। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि शुक्रवार के दिन होली एव शबे बारात होने के कारण सामंजस की जरूरत है आप सभी लोग 1 बजे तक रंग खेले इसके बाद मिलजुलकर एक दूसरे को बधाई दे। प्रभारी निरीक्षक ने रंग में भंग डालने वाले आसामाजिक तत्वों को खुले आम चुनौती भी दी। उन्होंने ने कहा कि युवा जोश में होश न खोने पाये जिन पर आप लोग नजर रखे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिछले साल 119 जगहों पर होलिका दहन किया गया था इन्ही जगहों पर परम्परागत रूप से ही होलिका दहन किया जायेगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम कृपाल सिंह, चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय, शशिकांत सिंह, सुधीर कुमार यादव, महेश यादव, माया यादव, रविन्द्र सिंह, विनोद वर्मा, आयज अंसारी, कलीम चौधरी, कुदरती सहित क्षेत्र के काफी लोग मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

