संयुक्त पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से मारफीन बरामद-
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी स्वाट टीम व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 290 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 14.03.2022 को स्वाट टीम व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. इबरान पुत्र इम्तियाज अली निवासी शोभापुर मजरे सिद्धौर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी 2. फुरकान पुत्र युसुफ निवासी टिकरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को चमड़ा फैक्ट्री, ओबरी जंगल के पास से व अभियुक्त 3. छोटू पुत्र आजिम निवासी चन्दौली थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को हैदरगढ़ बाईपास कट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से कुल 290 ग्राम अवैध मारफीन व एक अदद मोटर साइकिल यूपी 41 बीबी 2814 बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 246-248/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. इबरान पुत्र इम्तियाज अली निवासी शोभापुर मजरे सिद्धौर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी
2. फुरकान पुत्र युसुफ निवासी टिकरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
3. छोटू पुत्र आजिम निवासी चन्दौली थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

