रामऔतार हत्याकाण्ड से सम्बन्धित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा रामऔतार हत्याकाण्ड से सम्बन्धित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद-
वादी रामकेवल रावत पुत्र खुशीराम रावत निवासी बहेलिया का पुरवा मजरे पिण्डारा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ने थाना हैदरगढ़ पर तहरीर दी कि दिनांक 08.03.2022 को मेरे छोटे भाई रामऔतार रावत को गांव के ही बीर बहादुर सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह की ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी भरने के लिए वारिस पुत्र यारमोहम्मद घर से बुलाकर ले गया था। ट्रैक्टर ट्राली पर मेरे भाई के साथ सूरज गौतम पुत्र प्रेमदास व सूरज यादव पुत्र लाल बहादुर यादव भी थे। ये दोनों लोग भी मेरे भाई के साथ मिट्टी भरने का काम करते थे। जब शाम को मेरा भाई घर वापस नहीं आया तो वारिस के घर जाकर पूछने पर बताया कि उसे कोई जानकारी नही है। मैंने अपने भाई के बारे में अपनी रिश्तेदारी व आस-पड़ोस से पूछा तो कोई जानकारी नही मिली। दिनांक 12.03.2022 को जानकारी मिली कि मेरे भाई की लाश थाना हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम भिखरा के पास बाग में मिली है। मुझे विश्वास है कि मेरे भाई की हत्या सूरज यादव व अर्जुन ने की है, उक्त तहरीर के आधार पर थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0 78/2022 धारा 302/201 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया ।
उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश पर थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 15.03.2022 को मैनुअल इन्टेलीजेन्स व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण 1. सूरज यादव पुत्र लालबहादुर यादव 2. अर्जुन यादव पुत्र रामू यादव निवासीगण पूरे शुक्लन पुरवा मजरे पिडरिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को चौबीसी तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद कारतूस, आलाकत्ल एक अदद छूरी, मृतक का पर्स, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल यूपी 41 ई 8776 व लूट के 2970/-रुपये नकद बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0 80/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि हम दोनों मिलकर दिनांक 08.03.2022 को रुपयों की लालच में मृतक रामऔतार की छूरी से गला रेतकर हत्या कर दी थी। मृतक के पास से कुल 4200/-रुपये मिले थे जिसको हम दोनों ने आपस में बांट लिए थे। मुकदमा उपरोक्त में धारा 394/411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी ।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

