अयोध्या जहरखुरानी कर लोगों को अपना शिकार बनाने वाले अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़ के बाद तीन को गिरफ्तार किया गया है अपराधियों के पांव में गोली लगी है पुलिस टीम सुरक्षित है यह मुठभेड़ सोमवार आधी रात बाद थाना कैंट के हाँसापुर गांव के पास नहर पर हुई मुठभेड़ में थाना कैंट कोतवाली नगर व क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम शामिल रही पुलिस कार्यालय के मुताबिक एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना कैण्ट क्राइमब्रांच की स्वाट टीम व थाना कोतवाली नगर की सयुक्त पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिग अभियान चलाया जा रहा था। चेंकिग के दौरान वांछित अभियुक्तगण अयोध्या शहर से नाका की तरफ आ रहे थे मुखबिर की सूचना पर अलर्ट रही पुलिस ने अग्रसेन तिराहा के पास रोकने का प्रयास किया अभियुक्त कार डीएल 8 सीएच 9699 को लेकर रायबरेली रोड की तरफ भागने लगे जिसे स्वाट थाना कोतवाली नगर व थाना कोतवाली कैण्ट की सयुक्त पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रायबरेली रोड स्थित नहर पुलिया पर रोकने का प्रयास किया गया जिसके बाद अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर शुरू कर दिया गया फायर करते हुए हांसापुर मोड़ से डाभासेमर स्टेडियम रोड की तरफ भागने लगे बदमाशों के फायर से थाना कैंट के वाहन संख्या यूपी 42 एजी 0725 पर गोली लगी जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए नहर मोड़ के पास ही आत्मसमर्पण को कहा गया लेकिन अभियुक्त लगातार जान से मारने की नीयत से फायर करते रहे जवाबी कार्रवाई मे तीनों शातिर अभियुक्तों को गोली लगी जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम पंकज निषाद निवासी लेधौरा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ अजय यादव निवासी कंधरापुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ तथा अखिलेश पासवान निवासी सहाबुद्दीनपुर थाना बिलरिया जनपद आजमगढ़ बताया गया अभियुक्तों के पास से 1 मोबाइल आधार कार्ड पैन कार्ड चरित्र प्रमाण पत्र एसबीआई कार्ड मृतक सम्बन्धित 5600 रुपये कोतवाली नगर की घटना से सम्बन्धित, 6 अन्य समान बरामद हुए एक अन्य मोबाइल 32 बोर पिस्टल व 2 कारतूस तथा 2 खोखा मिला है इसके अलावा 2 अदद 315 बोर तमंचा 4 खोखा 6 कारतूस तथा एक मारुति स्विफ्ट डीएल 8 सीए
Related Posts

