नहर से बरामद हुआ लापता महिला का शव

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। दो दिन पूर्व फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र से लापता महिला का शव बुधवार की सुबह मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम गदवापुर के निकट नहर से बरामद हुआ। मौके पर पहुँचे मृतका के परिजनों की शिनाख्त की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने फतेहपुर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

बुधवार की सुबह शौच के लिए गये ग्रामीणों ने ग्राम गदवापुर के निकट बह रही शारदा सहायक डबल नहर में तैर रहे शव की जानकारी त्रिलोकपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय ने शव को नहर से निकलवाकर शिनाख्त की कोशिश की थोड़ी देर में पहुँचे फतेहपुर प्रभारी संजय मौर्य ने गुमशुदगी दर्ज कराने वाले मुण्डेरा निवासी राजकुमार पुत्र मनोहर को सूचना दी। मौके पर पहुँचे राजकुमार एव परिजनों ने शव की शिनाख्त अपनी बहन पुष्पा के रूप में की। मृतका के भाई राजकुमार ने बताया कि मेरी बहन की शादी 20 वर्ष पूर्व सिरौली मजरे सुरजनपुर निवासी उमाकांत पुत्र शुभकरन के साथ हुई थी। बहन के एक 12 वर्षीय पुत्री 6 एवं 4 वर्षीय दो पुत्र है लड़के है। बहनोई उमाकांत की रीवा सीवा में रेडीमेड कपड़ो की दुकान है तथा बहनोई वही पर कमरा लेकर रहता है। मृतका अपने बच्चों के साथ अपनी ससुराल सिरौली सुरजनपुर में रहती थीं। 14 मार्च को जब बच्चे सो कर जगे तो दोमंजिला मकान में सोई माँ को न देखकर घर के अन्य परिजनों को सुचना दी। पत्नी के लापता होने पर पति उमाकांत ने अपने साले राजकुमार को जानकारी दी। बहन की ससुराल पहुंचे राजकुमार को ससुरालीजनों द्वारा पुष्पा के लापता होने की स्पष्ट जानकारी न देने फतेहपुर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। जिसमे बहनोई के बाहर रहने एव ससुरालीजनों द्वारा बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। लापता युवती के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय का कहना है कि शादी के 20 वर्षीय हो चुके है।अभी मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारण का पता सकेगा।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!