सामूहिक एवं पारिवारिक समस्याओं के निस्तारण हेतु सैनिक सम्मेलन का आयोजन

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। सेनानायक सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार वाहिनी सभागार में वाहिनी व जोनल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यक्तिगत, सामूहिक एवं पारिवारिक समस्याओं के निस्तारण हेतु सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।


सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने प्रदेश विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदेन कर्तव्यों एवं दायित्वों की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु उत्तम प्रविष्टि एवं रिवार्ड लीव से पुरस्कृत करने की घोषणा की साथ ही अन्य डियूटियों में लगे दलों एवं वाहिनी के विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त समस्त कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को रिवार्ड लीव प्रदान करने की घोषणा की तथा आगामी पर्व एवं त्योहारों के दौरान पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता से डियूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। सैनिक सम्मेलन सेनानायक ने विधानसभा चुनाव के दौरान वाहिनी के दलों को आवंटित वाहनों की उत्तम व्यवस्था हेतु उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र तथा फरवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया । तथा वाहिनी के सभी दलों/शाखाओं को कोविड-19 एवं अन्य बीमारियों से बचाव हेतु मास्क, सेनेटाइजर, हैंडवॉश, तेजाब, हार्पिक, आल आउट, काला हिट एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। इस दौरान सहायक सेनानायक राम रतन, चिकित्सक ज़ाकिर हुसैन, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार सैन्य सहायक राजपति यादव, सहायक शिविरपाल दिनेश पाण्डेय, रिट सेल प्रभारी अतुल वर्मा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

 

Don`t copy text!