दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाये अपने दावं

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

बाराबंकी। कोटवाधाम क्षेत्र के जगदीशपुर खजुरी में चल रहे दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट दंगल प्रतियोगिता के आज अंतिम दिन क्षेत्रीय व अन्य प्रदेश देश से आए पहलवानों ने अपने दमखम दिखाएं दंगल का आयोजन विमला देवी महाविद्यालय के प्रबंधक आकाश सिंह वह मोहम्मद अहमद ग्राम प्रधान की देखरेख में संपन्न हुआ दंगल की पहली कुश्ती संदीप पहलवान कोटवाधाम शेरा पहलवान हरियाणा के मध्य हुई जिसमें संदीप पहलवान कोटवाधाम ने शेरा पहलवान को चित किया दूसरी कुश्ती कल्लू पहलवान राजस्थान वह भूरा पहलवान कलियर शरीफ के बीच हुई जिसमें भूरा पहलवान ने कल्लू को पटखनी दी दंगल की सबसे रोमांचकारी कुश्ती देवा थापा नेपाल व मुन्ना पहलवान राजस्थान के बीच हुई काफी लंबे समय तक चली इस कुश्ती में नेपाल के देवा थापा ने राजस्थान के मुन्ना को हरा दिया अगली कुश्ती महिलाओं के बीच हुई जिसमें महिला पहलवानों ने दमखम दिखाएं जिसमें वर्षा पहलवान दिल्ली व कानपुर की पहलवान बंटी के बीच कुश्ती हुई जिसमें वर्षा ने बंटी को चित गया आई लव की कुश्ती देख लोगों में अलग उत्साह दिखा अगली कुश्ती दंगल में वकार सहारनपुर वह विक्की पंजाब के बीच हुई जो बराबर रही इस कुश्ती  का कोई परिणाम नहीं निकला अंत में किस दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती लड़ी गई जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे रहे यह कुश्ती सर्वेश तिवारी गोरखपुर व अशोक पहलवान दिल्ली के मध्य हुई काफी देर तक लड़ी गई कुश्ती का कोई परिणाम नहीं निकला इसलिए यह कुश्ती बराबर पर छोड़ दी गई दंगल में आए हुए सभी पहलवानों का व रेफरी का काम प्रधान किठुरी अब्दुल कलाम ने किया इस मौके पर संजय सिंह लवलेश पंडित शुभम द्विवेदी अशोक नाग डॉ उदय प्रताप सिंह अन्नू भैया सुभम दुवेर्दी गौरव सिंह  मोहम्मद कामिल व अन्य दंगल प्रेमी उपस्थित है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!