एमएलसी चुनाव में वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां सांसद एवं विधायक संभालेंगे चुनाव की कमान

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

प्रदेश मंत्री ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, बनी रणनीति

बाराबंकी। एमएलसी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। नामांकन के बाद मंगलवार को अगली रणनीति पर चर्चा एवं मंथन बैठकों का दौर दिन भर चला। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम सिर्फ एक राजनीतिक परिणाम नहीं है बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के मार्गदर्शन में सुरक्षा, सर्वांगीण विकास, सुशासन और जन कल्याण के प्रति पांच वर्ष तक पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से किए गए कार्यों पर जनता की मुहर है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि एमएलसी चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दिलानी है।उन्होंने सभी मतदाताओं से सम्पर्क साधने एवं अपने पक्ष में मतदान सुनिश्चित करने के लिए सांसद,विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को ब्लॉक संयोजक नामित किया गया। 23,24,26 व 27 मार्च को ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए। कई दौर में सम्पन्न हुई बैठकों में चुनावी रोडमैप तैयार किया। 37 वर्ष बाद प्रदेश में इतिहास रचने जा रहे सीएम योगी के ग्रहण में शिरकत करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सूची को अंतिम रूप दिया गया। तय हुआ कि आगामी 25 मार्च को अपराह्न मंडलवार कार्यकर्ताओं का जत्था वाहनों से कार्यक्रम स्थल को प्रस्थान करेगा।सन्चालन शीलरत्न मिहिर ने किया। एमएलसी प्रत्याशी अंगद सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत, जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, सतीश शर्मा, दिनेश रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, सुधीर कुमार सिद्धू, अवधेश श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेई, डॉ राम कुमारी मौर्या, धर्मेंद्र यादव, रवि रावत, आकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!