प्रेक्षक ने उम्मीदवारों के साथ की बैठक आचार संहिता का अनुपालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जायेगा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र बाराबंकी के द्विवार्षिक निर्वाचन में नामांकन पत्रों की समीक्षा के उपरान्त उम्मीदवारों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में प्रेक्षक के रवीन्द्र नायक, आईएएस की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमेें स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक के दौरान बताया गया कि आयोग द्वारा निर्गत आदर्श आचार संहिता का अनुपालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जायेगा। स्थानीय प्राधिकारी का मतदान आगामी 09 अप्रैल को पूर्वान्ह 08 बजे से अपराह्न 04 बजे तक मतदेय स्थलों पर सम्पन्न कराया जायेगा तथा मतगणना 12 अप्रैल, को पूर्वान्ह 8 बजे से गांधी सभागार डीआरडीए कलेक्ट्रेट में 05 गणना टेबल पर प्रारम्भ होगी। बैठक में जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह द्वारा बताया गया कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन हेतु कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर-05248-229926, 224410 टोल फ्री नंबर-1950 एवं 18001804133 है। बैठक में बताया गया कि निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति समस्त प्रत्याशियों को उपलब्ध करायी गयी है। मत अंकन हेतु आयोग द्वारा निर्धारित पेन मतदाता को उपलब्ध कराया जायेगा, जिससे मतपत्र पर मत अंकित किया जायेगा। प्रेक्षक ने बताया कि प्रायः यह देखने में आता है कि प्रत्याशी द्वारा मतदाता को वाहन के माध्यम से मतदान कराने के लिए मतदान स्थल तक लाया जाता है, जिससे वह संदिग्ध की श्रेणी में आता है ऐसी स्थिति में उन्होंने प्रत्याशियों से कहा कि इस प्रकार की कोई स्थिति न उत्पन्न होने पाये। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार सामग्री ले जाने के लिए वाहन की परमिशन अनिवार्य है। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक डूडा, समस्त प्रभारी अधिकारी सहित राजनीतिक दलों के प्रत्याशी व सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!