जिला बदर अपराधी को मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर 6 माह के लिए जिला बदर किये गये शातिर अपराधी को मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर मजरे भरथीपुर निवासी सत्यनाम चौहान पुत्र रामसुमरिन शातिर किस्म का अपराधी है जिसको लेकर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था परन्तु जिला बदर अभियुक्त चोरी से अपने ही घर मे रहता था शनिवार की देर रात प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी शशिकांत सिंह, जयंत चौधरी , संजय वर्मा, अभिनव यादव व दीपू कुमार ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

