पंचायत घर में अच्छे प्रजातियों के दो दर्जन से अधिक पेड़ों का वृक्षारोपण किया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। पंचायत घर को आदर्श रूप देने के लिए सोमवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने अपने सहयोगियों के साथ पंचायत घर में अच्छे प्रजातियों के दो दर्जन से अधिक पेड़ों का वृक्षारोपण किया।
दलित बाहुल्य ग्राम पंचायत धरौली के पंचायत घर  परिसर में सोमवार को  जूनी, बोतल पंप, लटकन अशोक,साइकस,कागजी नींबू,फाइकस, करौंदा सहित दो दर्जन से अधिक पेड़ों का वृक्षारोपण किया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमाकांत राव ने वृक्षारोपण के दौरान कहा कि शुद्ध हवा हम लोग का जीवन का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षों को लगने की जरूरत है। इसके लिए हम सब को अपने घर के परिसर में वृक्षारोपण करने की अपील किया।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि उमाकांत राव, पंचायत सचिव आशीष वर्मा, पंचायत मित्र विनोद राव, जगदीश प्रसाद,राम प्रताप, सर्वेश कुमार,करीमा,नूर मोहम्मद,भूरा,क्रीम सहित लोग मौजूद थे।

 

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!