कानपुर में मनाया गया बिहार दिवस
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश
लखनऊ उत्तर प्रदेश बिहार समाज सेवा समिति के द्वारा जी पी धर्मशाला बर्रा में बिहार दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिनियर डीईई टीएमसी श्री जनार्दन प्रसाद सिंह एवं गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ आर एन ठाकुर उपस्थित थे। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत हुई उसके बाद महिलाओं के द्वारा स्वागत गीत गाया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने ब्लड डोनेशन करने वाले सदस्यों को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया एवं सभी सदस्य परिवारों को याद के रूप में मोमेंटो दिया गया। समाज के सचिव कुन्दन कुमार सिंह बिहार समाज सेवा समिति के स्थापना के उद्देश्य को समझाते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक पहुंच कर उनकी यथासंभव सेवा करना एवं अपनों के साथ आपसी सौहार्द बनाए रखना ही समाज का मुख्य उद्देश्य है। प्रति वर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस के उपलक्ष में सदस्य परिवारों का मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमें अधिकांशतः उत्तर मध्य रेलवे कानपुर के लोको पायलट की सहभागिता रहती है। समय समय पर जरूरतमंदों को भोजन/राशन, कंबल, गर्म कपड़े, मास्क आदि का वितरण किया जाता है।आज के इस कार्यक्रम में चीफ लोको इंस्पेक्टर रंजीत कुमार राय, ए के मंडल, यू के सिंह, पी एस शर्मा, लोको पायलट एम के झा, आर एन पी सिंह, राम विनय शर्मा, मनोज तिवारी, एल एन प्रसाद, आर के झा आदि सदस्य बंधू उपस्थित रहे।
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

