बिना किसानों की सहमति भूमि का अधिग्रहण नही होगा: दिनेश रावत औद्योगिक पार्क के भूमि अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध, लगाई गुहार
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
हैदरगढ़, बाराबंकी। बुधवार को औद्योगिक पार्क के निर्माण के नाम पर शासन द्वारा अधिग्रहित की जा रही अपनी उपजाऊ जमीन को बचाने के लिए संघर्षरत किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज हैदर गढ़ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक दिनेश रावत से उनके आवास पर मुलाकात की और अपनी उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण रुकवाने की गुहार लगाई । जिस पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा हम किसानों के साथ हैं और बिना किसानों की सहमति के जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है की हैदरगढ़ क्षेत्र में औद्योगिक पार्क के निर्माण के लिए यूपीडा द्वारा हैदर गढ़ विधानसभा क्षेत्र के खरसतिया गोसूपुर एवं भिखरा गांव के सैकड़ों किसानों की जमीन अधिग्रहण के लिए चिन्हित की जा चुकी है और सर्वेक्षण का काम भी चल रहा है जिसकी वजह से किसान आक्रोशित है और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में बड़ी संख्या में किसान बुधवार को विधायक दिनेश रावत के मीरापुर स्थित आवास पर पहुंचे और विधायक से जमीन का अधिग्रहण रोके जाने की गुहार लगाई जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बातचीत करूंगा और जो उपजाऊ भूमि हैं उसे ना लेकर जहां पर जमीन बंजर ऊसर व असिंचित है वहां पर भूमि अधिग्रहित कर के औद्योगिक पार्क बनवाए जाने की मांग करूंगा। विधायक से मुलाकात करने वाले किसानों के प्रतिनिधिमंडल में रामकिशोर कनौजिया नीरज सिंह प्रधान भिखरा अंजनी मिश्रा राजीव लोचन त्रिपाठी माताफेर मिश्रा रामबहादुर, शक्ति, क्षेत्र पंचायत सदस्य पप्पू रावत ,गुड्डू, शशांक सिंह, रिंकू रावत, राम कुमार रावत, दिलीप सिंह, प्रमोद कनौजिया, प्रदीप सिंह रामेश्वर सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

