यह हमारी जीत नही, बल्कि क्षेत्र की जनता जनार्दन की जीत है: धर्मराज
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। जिस तरह से विषम परिस्थितियों में क्षेत्र की महान देव तुल्य जनता जनार्दन ने अपने आशीर्वाद की बदौलत लगातार तीसरी बार मुझे अपनी सेवा की जिम्मेदारी सौंपी है जनता की उम्मीदों पर पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करने के साथ साथ क्षेत्र के विकास को अनवरत जारी रखूंगा,उक्त कथन विकास खंड बंकी की ग्राम गढ़ी में आयोजित ग्रामीणों द्वारा स्वागत समारोह में शामिल होते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा। विधायक धर्मराज ने यह जीत हमारी जीत नही, क्षेत्र की जनता जनार्दन की जीत है,क्षेत्र की जनता ने जो अपना आशीर्वाद दिया है मैं क्षेत्र की जनता का अजीवन आभारी रहूंगा,प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार नही है हम लोगो को विपक्ष में बैठना है लेकिन क्षेत्र की जनता को इससे हताश और निराश होने की जरूरत नहीं है क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही रखी जायेगी साथ ही साथ आपके इस सेवक की जरूरत क्षेत्र की जनता को पड़ेगी आपका यह सेवक हर समय आप सभी की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहता आया है और निरंतर आप सभी के सुख दुख में भागीदार बनने का प्रयास करूंगा।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

