पुलिस ने आधा दर्जन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 120 लीटर कच्ची शराब बरामद
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
बाराबंकी। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। जनपद के समस्त थानों द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण एवं अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत थाना मो.पुर खाला, रामनगर व थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा कुल 06 अभियुक्तों को 120 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वही थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण मंगल पुत्र स्व. संकटू निवासी गोवा मंझारा मजरे मिर्जापुर थाना मो.पुर खाला जनपद बाराबंकी, इबरार खां पुत्र नजर मो. खां निवासी लालपुर मजरे दशवन्तपुर थाना मो.पुर खाला जनपद बाराबंकी को गरुवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। थाना मो.पुर खाला पर मु.अ.सं. 112-113/2022 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। दूसरी तरफ थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण विनोद वर्मा पुत्र केशवराम वर्मा निवासी बड़नपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, पुतान पुत्र संतराम निवासी खजहापुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। थाना रामनगर पर मु.अ.सं. 182-183/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण गुफरान पुत्र ननकऊ उर्फ मुहर्रम अली, सूफियान पुत्र जमील निवासीगण करौदी कला थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। थाना सफदरगंज पर मु.अ.सं. 110-111/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

