दरियाबाद की जनता ने मुझे बेपनाह किया प्यार: गोप कार्यकर्ता बैठक में बोले पूर्व मंत्री

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। विधानसभा दरियाबाद के कोटवा सड़क स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिन्नू जायसवाल के द्वारा आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि नवजवानों का प्यार और बुजुर्गाे का आशीर्वाद दरियाबाद की जनता ने हमें दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। दरियाबाद हमारा घर है और हमेशा रहेगा। समाजवादी लोग संघर्ष के आदी हैं। हर जोर जुल्म के टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है। हमारा कार्यकर्ता हिम्मत हारने वाला नहीं है दरियाबाद में हर जुल्म के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब संघर्ष के माध्यम से दिया जायेगा। इस बैठक में अजय कुमार वर्मा बबलू,पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह,चक्खन यादव डीडीसी, यशवंत सिंह यादव, रणंजय सिंह प्रधान, हशमत अली गुड्डू, अंबिका प्रसाद वर्मा प्रधान, सरजू प्रसाद, रूपनारायण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!