संदिग्ध अवस्था में दो की मौत, जांच में जुटी पुलिस

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

त्रिलोकपुर, बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद अन्तर्गत अलग-अलग घटनाओं में एक युवती और एक व्यक्ति की लाश संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाशों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जांच में थाना प्रभारी जुट गये हैं। जानकारी के अनुसार थाना जहाँगीराबाद इलाके के मुनीमबाद निवासी हुकुम सिंह की पत्नी दीपा यादव 30 ने गुरुवार दोपहर अपनी साड़ी के पल्लू से फांसी का फंदा बनाकर झूल गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना को लेकर विवाहिता के मायके थाना मसौली के ग्राम सुल्तानपुर निवासी पिता ने वासुदेव यादव ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है कि मेरा दामाद अक्सर दहेज के लिए बेटी दीपा को टार्चर करता था। बताया गकी अक्सर उसकी पुत्रे का फोन रोते हुए आता था। मायके पक्ष के मुताबिक बेटी के कोई औलाद नही थी। इस लिए भी उसको परेशान किया जाता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को तलाशना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ इसी थाना इलाके के फैजुल्लागांज जो वर्तमान में शहर का वार्ड है का निवासी फारूक 35 पुत्र समसुद्दीन का झगड़ा पत्नी जीनत से किसी बात को लेकर हो गया। इस विवाद के बाद पत्नी मायके चली गयी। दूसरे दिन गुरुवार को पति ने अपने घर के ऊपर बने टीन शेड के अंदर रस्सी से फांसी का फंदा बना कर झूल गया। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए आनन फानन में शव को दफना दिया। इस घटना के बाद 3 मासूम बच्चे 2 लड़की 1 बेटे के सर से पिता का साया उठ गया। इस बाबत कार्यवाहक थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि विवाहिता मामले में आत्महत्या को उकसाने के लिए पति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी घटना संज्ञान में नही आयी।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!