दोस्तो के संग रंग खेलने निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। होली के दिन दोस्तो के संग रंग खेलने निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर परिजनों द्वारा हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देने पर हीलाहवाली में जुटी सफ़दरगंज पुलिस के विरोध में पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने कार्यवाही की मांग की। जानकारी पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय एव क्षेत्राधिकारी नवीन कुमार सिंह ने परिजनों को समझा बुझाकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
बताते चले कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली निवासी जय कुमार पुत्र शोभाराम गांव के ही राजू पुत्र मुकेश व पुष्पेंद्र पुत्र दिनेश के साथ एक ही बाइक से रंग खेलने के लिए निकले थे। जयकुमार के घर वापस न आने पर भाई पवन कुमार ने थाना सफ़दरगंज में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। लापता जयकुमार का शव तीसरे दिन दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लपुर के निकट डबल नहर से बरामद हुआ था तथा मृतक की बाइक करीब 15 किमी0 दूर सिरौलीगौसपुर के पास नहर पटरी से बरामद हुई थी।
मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगते हुए नामजद तहरीर दी थी जिसपर सफ़दरगंज पुलिस ने राजू, पुष्पेंद्र सहित चार लोगों को हिरासत में भी ले लिया परन्तु सफदरगंज पुलिस हत्या के आरोपियों को बचाने में जुटी है जिससे आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार की शाम को थाना सफ़दरगंज पहुंच कर विरोध जताया।
मृतक के पिता शोभाराम का आरोप है कि गांव के दो व्यक्तियों ने अपने 3 रिश्तेदारों के साथ मिलकर उनके पुत्र की हत्या कर दी है। डूब कर मौत दिखाने के लिए शव नहर में फेंक दिया। पुलिस सब कुछ जान रही हैं ।लेकिन आरोपियों को बचाने पर आमादा है। आरोप है कि सफदरगंज पुलिस हत्यारों से मिली है। इसीलिए हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है । ग्रामीणों के विरोध की जानकारी पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडे सीओ सदर नवीन कुमार सिंह ने नाराज ग्रामीणों को समझा कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया ।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

