गम्भीर रूप से घायल हुए सहयोगी इंटर कालेज के अध्यापक,लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु
(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। चार दिन पूर्व अयोध्या- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हुए सहयोगी इंटर कालेज के अध्यापक एव दादरा पंचायत के पूर्व प्रधानपति पारसनाथ वर्मा का बीती रात्रि ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। सरल एव मिलन स्वभाव के श्री वर्मा की मौत से शोक की लहर छा गई।
गत 26 मार्च को शिक्षक एव पूर्व प्रधानपति 55 वर्षीय पारसनाथ वर्मा पुत्र बाबूलाल शहर में भर्ती अपनी पत्नी को देखकर रात्रि करीब साढ़े 9 बजे घर वापस आ रहे थे कि हाईवे पर स्थित राजू पेट्रोल पंप के निकट पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे गम्भीर रूप से घायल हुए शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया परन्तु हालात नाजुक होने के कारण ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया बीती रात्रि इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। सरल एव मिलन स्वभाव के होने के कारण मौत की सूचना मिलते ही आसपास गावो सहित छात्र छात्राओं, अभिभावकों की शोक संवेदना के लिए लोगो की भीड़ लग गई।
(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

