सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर दी विदाई
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी।(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) गरुवार को जनपद बाराबंकी से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से 04 उपनिरीक्षक व 02 मुख्य आरक्षी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में विदाई समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन्स द्वारा सेवानिवृत्त हुए 1. उ.नि. कमलेश कुमार शुक्ल, 2. उ.नि. गोविन्द प्रसाद, 3. उ.नि. मोहम्मद सलीम खां, 4. उ.नि. कैफिलवरा, 5. हे.का. वेद प्रकाश मिश्र, 6. हे.का. राम आसरे को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उक्त विदाई कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

