आईएमआई प्रषिक्षण में सुपरवाइजर हुए प्रषिक्षित

(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में शनिवार को आयोजित आईएमआई प्रशिक्षण में 13 सुपरवाइजर को प्रशिक्षित कर टीकाकरण एव संचारी रोग नियंत्रण अभियान को शत प्रतिशत क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गयी। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित सुपरवाइजर से रूबरू होते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने व योजनाओं का लाभ समाज के सभी हितग्राहियों को उपलब्ध कराने में आप सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आर.सी.एच. एवं अनमोल एप में शत-प्रतिशत एंट्री करवाने और फील्ड में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की कम उपलब्धि होने पर सेक्टर सुपरवाइजर की जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं डिलेवरी पॉईट में जीरो डोज लगाने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने, एन.सी.डी. कार्यक्रम के अंतर्गत स्क्रीनिंग मरीजों की पोर्टल में एंट्री करने के शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर शोध अधिकारी यसयस चौधरी एव ब्लाक कार्यक्रम प्रबन्धक अखिलेश पटेल ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, साक्षी चौधरी, सुजीत वर्मा, मनीषा यादव, अर्चना शर्मा, राहुल सिंह, अंकिता पाल, अतुल सिंह, अर्जुन कुमार, प्रियंका पांडेय, अंशु सिंह, शौरभ भारती, माया शुक्ला सुपरवाइजर मौजूद रही।

(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!