….पंचायत राज विभाग ने संभाली जिम्मेदारी गांव गांव चला स्वच्छता अभियान
(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पंचायत राज विभाग ने संभाली जिम्मेदारी गांव गांव चला स्वच्छता अभियान गलियों एव नालियों में हुआ दवाओं का छिड़काव। मच्छरों से निजात के लिए जनता से मांगा सहयोग।
उल्लेखनीय हो कि मौसम परिवर्तन के साथ साथ तेजी से बढ़ते पारे एव गड्ढो एव नालियों में पनपते मच्छरों के कारण बढ़ते रोगों की रोकथाम के लिए 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत पंचायत राज विभाग द्वारा जोरशोर से की गयी। क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों नालियों की सफाई एव दवा का छिड़काव किया गया। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 सँस्कृता मिश्रा ने बताया कि 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण में पशुपालन विभाग की बड़ी भूमिका है माह अगस्त तथा सितंबर 2021 में लैप्टोस्पायिरोसिस तथा स्क्रब टायफस इत्यादि पशु जनित रोग संसूचित हुए हैं जिसको देखते हुए अभियान में पशु पालन विभाग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा अपील करते हुए कहा कि यथा संभव सूकरबाड़े को मानव आबादी से दूर स्थापित करे तथा सूकर पालको को सूकर बाड़े की साफ सफाई, कीटनाशक छिडकाव एवं मच्छररोधी जाली से ढकने हेतु प्रशिक्षित किया जाना अति आवश्यक है। बीडीओ डॉ0 सँस्कृता मिश्रा ने सभी प्रकार की पशु बाडों की स्वच्छता, कचरा निस्तारण तथा मच्छर रोधी जाली के प्रयोग हेतु पशु पालकों से लगवाने को कहा।
एडीओ पंचायत जानकीराम ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी गांवों में मच्छर जनित स्थानों की सफाई के अलावा दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है तथा सफाईकर्मी पूरा सहयोग कर रहे है।
(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

