सीओ ने किया कोतवाली का निरीक्षण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्राधिकारी ने बदोसराय कोतवाली का निरीक्षण किया। साफ सफाई सीज वाहन अपराध महिला हेल्प डेस्क आदि की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश। निरीक्षण में टियर गन के सेल मिले एक्सपायर।क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दुबे ने बदोसराय थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच की साथ ही अपराधों की समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान सीओ ने विवेचकों को तय समय में विवेचनाओं के निस्तारण का निर्देश दिया।क्षेत्राधिकारी ने बुधवार को बदोसराय थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। थाना पहुंचे सीओ ने आराक्षी बैरक भोजनालय कार्यालय बन्दी गृह कम्प्यूटर कक्ष महिला हेल्प डेस्क माल खाना शस्त्रगार साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया।इस मौके पर उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई विवेचनाएं लंबित पाई गई। इस पर सीओ ने विवेचकों को लंबित सभी विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने अभियान चलाकर वांछितों वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए भी निर्देशित किया। महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया और वहां नियुक्त महिला कर्मचारी आरती साहू से महिलाओं की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने को कहा। साथ ही अतिरिक्त सभी बीट आरक्षियों के साथ बैठक की और बीट व्यवस्था के तहत जांच को प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चौपाल लगाकर जनमानस से संवाद करें उनकी समस्याओं को सुनें आम जनमानस से मधुर व्यवहार रखें तथा लोगों को प्रेरित करें कि उनके आस-पास हो रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी वे पुलिस को जरूर दें।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!