ग्राम रामजीत की मढ़ैया में अचानक लगी आग से ढाई दर्जन मकान सहित लाखों रुपये की संपत्ति हुई भस्म।

आग में फंसकर एक पशु की दर्दनाक मौत। मौके पर पहुंचे अधिकारी  पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने के लिए राजस्व टीम को दिए निर्देश पीड़ितों में हाहाकार।

सहसवान। तहसील क्षेत्र के ग्राम रामजीत की मढ़ैया में दोपहर 12 बजे के लगभग अचानक लगी आग से ढाई दर्जन से ज्यादा मकान सहित 15 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई वही एक पशु की आग की लपटों के बीच जलकर दर्दनाक मृत्यु हो गई घटना की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी तहसीलदार सहित राजस्व कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई वही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पीड़ितों के सहयोग से जैसे-तैसे आग पर नियंत्रण पाया घटना के समय पीड़ित परिजन खेतों पर काम करने हुए दूर-दराज के जंगलों में गए हुए थे। घटना से पीड़ित परिजनों में हाहाकार मचा हुआ हैl
उप जिलाधिकारी ने राजस्व टीम को निर्देश दिए कि वह पीड़ित परिजनों की सूची बनाकर तत्काल तहसील प्रशासन को उपलब्ध कराएं जिससे पीड़ित परिजनों को शीघ्र से शीघ्र मुआवजा दिलाया जा सके। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह तहसीलदार शिवकुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सहित कई राजस्व कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। राज्य स्टीम पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने के लिए सूची तैयार करने में जुटी हुई है। पीड़ित परिजन राख के ढेर में तब्दील हुए अपने मकानों को देखकर दहाड़े मारकर रो रहे हैंl

Don`t copy text!