बाबा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है… शिरडी साँईं बाबा मंदिर के स्थापना दिवस पर राजनैतिक दलो का लगा तांता
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
त्रिलोकपुर बाराबंकी। अमदहा स्थित शिरडी साँईं बाबा मंदिर के स्थापना दिवस महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम मे भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद गृहण किया। इसके पूर्व मंदिर पर साईं बाबा की पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, सदर विधायक धर्मराज सिंह, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व प्रत्याशी डॉ विवेक सिंह वर्मा, डॉ कुलदीप सिंह ने साईं मंदिर में बाबा की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। साई अराधना ग्रुप लखनऊ से आऐ विष्णु तिवारी और उनकी टीम द्वारा बाबा एवं उनके कर्तृत्व को समर्पित अनेक स्तुतियों एवं भजनों को अत्यंत संजीदगी से प्रस्तुत कर ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु भाव विहोर हो उठें। इसके पूर्व भजन संध्या का शुभारम्भ साई भक्त लल्लन वर्मा ने सांई बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं आरती से किया। भजनों की शुरूआत बाबा की आरती एवं गणपति वंदना से हुयी। भजन गायक विष्णु तिवारी द्वारा-’’मुझे चरणों से लगांले, साई नाथ शिरड़ी वाले मेरे रोम रोम में बस जा साई नाथ शिरड़ी वाले’’, बाबा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते है बाबा मेरा नाम हो रहा है’’, मेरे सर पे सदा तेरा हाथ है शिरड़ी वाले तु हमेशा हमारे साथ रहे, ’’अब तो तू ही साजन सांई तू ही मेरा महबूब रे, एक फकीरा आया शिरडी गांव मे आ बैठा नीम की ठंडी छांव मे आदि भजनों का गुणगान किया। जनम-जनम का साथ है साँई जी हमारा।, सबके दिलों में बाबा सबकी सांसो में बाबा हर जगह है सांई बाबा सांई का जयकारा बोलो’’ पर श्रोता अपने को झूमने से रोक न सकें। इसी कड़ी में पीलीभीत के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गयी सांई बाबा की झांकी, राधा कृष्ण की राशलीला, कृष्ण-सुदामा,माता काली, शिव-पार्वती व भोले शंकर की बारात के साथ अनेकों प्रस्तुतियों से उपस्थित भक्तों का मनमोह लिया। गायत्री परिवार के जिला युवा समन्वयक अखिलेश पाण्डेय ने युग निर्माण के विभिन्न सूत्र अपने उद्बोधन द्वारा प्रदान किये। उन्होने कहा कि व्यसन मुक्त समाज ही स्वस्थ समाज हो सकता है। कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए छब्ब् कैडेट टीम, नन्हा वर्मा, मुन्ना गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, श्रवण गौतम को मन्दिर समिति की ओर से मसौली थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने सम्मानित किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में प्रधान बलजीत सिह, गुड्डू मौर्या, वीरेद्र प्रधान, प्रीतम वर्मा, किशन रावत, खुशीराम यादव, अखिलेश पाण्डये, लल्लन वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, प्रवेश मौर्य, ओमकार मौर्य, सुरेश मौर्या, चुन्नू मौर्या, सच्चिदानंद, अंकित वर्मा, किरेश मौर्या, सत्यम गुप्ता, सोनम श्रीवास्तव, श्याम चरण गुप्ता, दिलीप यादव, रामसरन मौर्य, शालू मौर्या, संदीप यादव, अनिल मौर्या, आयुष मौर्या, हरिओम मौर्या, आशू मौर्या, रमेश मिश्रा, मुन्ना मौर्या, संतोष मौर्य, दीपू नाग, कृपाशंकर सोनी, सोनू जैन, सतीश जैन, पंकज नाग, नौमीलाल यादव, नीरज सहित हजारों की संख्या में साँई भक्त व श्रृद्धालू मौजूद रहें।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

