आपस के प्रेम का पाठ पढ़ाते है श्री कृष्ण: सोहन लाल

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

टिकैतनगर, बाराबंकी। द्वापर युग में जब श्री कृष्ण का अवतार हुआ तब श्री कृष्ण कन्हैया की माखन लीला के साथ-साथ नन्हे से कन्हैया के द्वारा पूतना, अगासुर जैसे बड़े-बड़े राक्षसों का वध करना उसी के साथ गोपियों के संग रास रचाना,चीरहरण व घर घर जाकर अपने शखाओं के साथ माखन का चुराना यह सिद्ध करता है कि द्वापर युग का प्रेम ही कन्हैया का जीवन है जिससे हम सबको आपस में मिलजुल कर रहकर रहने की प्रेरणा देता है। यह बात नगर पंचायत टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के बारिनबाग चौकी के पास ग्राम किलौली में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक पंडित सोहनलाल पांडे ने कही कथा को गति देते हुए श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर उनके जन्म की लीला को दर्शाते हुए पूरे द्वापर युग का वृतांत व रुक्मणी विवाह आदि की कथा के साथ भक्तों को मंत्रमुग्ध किया इस अवसर पर बाल गोपाल सेवा समिति के संयोजक समरजीत सिंह, सुजीत कुमार, अंकित, राधेश्याम, राजकुमार, मुकेश, ब्रम्हानंद, रामराज सिंह, मुन्नू, रामधीरज, राजेश यादव, अशोक, सूरज, लाली, सचिन निगम सहित ग्राम के सैकड़ों श्रोतागण मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!