सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सूरतगंज बाराबंकी। विकास खण्ड सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढकवा में पूर्व ग्राम प्रधान कृपाल बाबा के निज निवास पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का रविवार को समापन हुआ। भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या, प्रभुपाद, कथावाचिका सुषमा गोस्वामी के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। सुषमा कथा वाचक गोस्वामी जी ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है। लोगों ने रातभर इस संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। इस सात दिवसीय भागवत कथा में आस-पास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला-पुरूष भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया। सात दिनों तक इस कथा में पुरा वातावरण भक्तिमय रहा। प्रवचन के बाद कमेटी के द्वारा उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। तथा सोमवार को भंडारे का भव्य आयोजन भी हुआ जिसमें हजारों भक्तों ने भंडारे में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार गोस्वामी, वर्तमान ग्राम प्रधान अनुज कुमार, सुनील कुमार, सुरेन्द्र गोस्वामी, देशराज, संतोष कुमार, कोटेदार गुरुप्रसाद व समस्त क्षेत्रवासी एंव ग्रामवासी उपस्थिति रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

