कहीं अधूरे पड़े शौचालय तो कहीं नही हुई मॉनिटरिंग सरकार के स्वच्छ भारत सपने को लग गया ग्रहण
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर लाखों रुपए खर्च करके सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। जिसका लाभ ग्रामीणों को नही मिलता दिखाई दे रहा। अधिकांश सामुदायिक शौचालयों पर ताला लटकता दिखाई देता है। जिसके चलते ग्रामीण मजबूर होकर खुले में शौच के लिए जाते है। फिलहाल, मामला जांच का विषय बना हुआ है। विकासखण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत निजामपुर व काजीपुर में स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर लाखों खर्च करके सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू हुआ। जिसके कई माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक छत नही मिल सकी है। वही निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का भी इस्तेमाल किया गया है। जिसके चलते कमियां उजाला भी हो रही है। परन्तु, विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ देख कर अन्जना बने हुए है। वही विकास खण्ड की ग्राम पंचायत में लाखों रुपए खर्च करके सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है।जिसकी जिम्मेदारी गांव के समूहों को दी गई है। जिसकी देखरेख करने वाले समूह की महिलाओं को मानदेय एवं अन्य सुविधाओं के लिए सरकार धनराशि भी मुहैया करा रही है। परन्तु विभाग द्वारा मोनिटरिंग न होने से सरकार का सपना चूर चूर होता दिखाई दे रहा है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

