एएसपी ने किया कोतवाली टिकैतनगर का औचक निरीक्षण

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

टिकैतनगर, बाराबंकी। कोतवाली टिकैतनगर में सोमवार को एडिशनल एसपी ने आकस्मिक निरीक्षण किया साथ ही कोतवाली में मौजूद अपराधियों व असलहों सम्बंधित जानकरी प्राप्त की। वही पूरे कोतवाली परिसर का मुआयना करने पर उन्होंने साफ सफाई व वृक्षों की सुंदरता की सराहना किया। बताते चले कि कोतवाली टिकैतनगर में सोमवार के दिन एडिशनल एसपी मनोज पांडे ने औचक निरीक्षण किया, वही कोतवाली परिसर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने साफ सफाई की सराहना करते हुए अपराधियों व अन्य से सम्बंधित कागजातों के रखरखाव की भी तारीफ की उन्होंने टिकैतनगर कोतवाल अजय त्रिपाठी को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्या चाहे व महिला उत्पीड़न की हो या किसी अन्य प्रकरण से सम्बंधित यदि कोतवाली पर आती है तो उसका निराकरण तत्काल प्रभाव से करें और आए हुए पीड़ित पक्ष से अच्छा व्यवहार रखें और उनकी समस्यायो को सुनकर तुरंत निराकरण कर त्वरित कार्यवाही करें। इस अवसर पर गर्जन सिंह, अमित पांडेय, पन्नालाल सोनी, अनिरुद्ध सिंह, आर के कटियार, विजय कुमार, अभिषेक, अंकुर, अभय, हेमंत, सुमन्त, धनंजय सहित समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!