बिसौली में 11 भू-माफिया के नाम चिह्नित, धराशायी होंगे अवैध निर्माण

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स )सहसवान - बदायूं 9719216984

एसडीएम ज्योति शर्मा ने सभी विभाग के अफसरों के साथ बैठकर अवैध कब्जा की जमीन को चिह्रित कर कार्रवाई के निर्देश दिये है। कहा भू-माफिया के खिलाफ जल्द हो कार्यवाई।

बदायूं। बिसौली एसडीएम ज्योति शर्मा ने सभी विभाग के अफसरों के साथ बैठकर अवैध कब्जा की जमीन को चिह्रित कर कार्रवाई के निर्देश दिये है। कहा भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खुराफात करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाये। इधर, प्रशासन ने 11 भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की रूप रेखा तैयार कर ली है। तहसील कार्यालय में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स समिति की बैठक में एसडीएम ज्योति शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध कब्जों को भूमाफिया के चंगुल से आजाद कराने के लिये सभी विभागीय अधिकारी युद्धस्तर पर जुट जायें। इसके लिये संबंधित अधिकारी अपने विभागों की जमीनों पर हुये अवैध कब्जे जल्द से जल्द चिह्रित करें। इसके बाद सूची बनाकर भूमाफिया पर तत्काल कार्रवाई भी सुनिश्चित हो। एसडीएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उक्त कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा। उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। इधर, तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के 11 भूमाफिया को चिह्रित कर कार्रवाई की रणनीति का खाका तैयार करने के निर्देश दिये है। बैठक में सीओ शक्ति सिंह, नायब तहसीलदार अरूण कुमार, लोनिवि के सहायक अभियंता, कृषि प्रसार अधिकारी व क्षेत्र के विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स )सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!