सुषमा यादव ने विदाई सम्मान समारोह में बच्चों को किया पुस्कृत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विकासखंड बंकी के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेल (कमंपोजिट 1 से 8) विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को बच्चों के पुरस्कार वितरण एवं सत्र 2021-22 के कक्षा आठ के बच्चों के विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत गत सत्र में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 8 में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु अनुष्का कनौजिया, मानसी एवं राधा यादव को पुरस्कार स्वरूप जतवचील प्रदान की गई। द्वितीय स्थान हेतु शिवानी एवं अनुराग को पुरस्कृत किया गया तथा तृतीय स्थान पर कक्षा 8 में सुहेल एवं प्रियांशी रहे। विद्यालय की प्रधान अध्यापिका सुषमा यादव ने बताया कि इन बच्चो (अनुष्का एवं मानसी) को इससे पूर्व स्टेडियम में आयोजित स्कूल चलो अभियान रैली के अंतर्गत स्टेडियम में भी मंत्री द्वारा ब्लॉक बंकी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया जा चुका है प्रधान अध्यापिका ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने नम आंखों से बच्चों के साथ बिताए हुए समय को याद किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी। विद्यालय की कक्षा 8 की अध्यापिका वंदना सिंह संगीता श्रीवास्तव एवं सरोज वर्मा ने बच्चों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी एवं नम आंखों से बच्चों को भविष्य निर्माण हेतु अगले विद्यालय में जाने के लिए एवं अच्छे अनुशासन के प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की अध्यापिका वीना श्रीवास्तव, सुनीता वर्मा एवं प्रवीण कुमारी ने बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई दी। पुरस्कार वितरण संकुल प्रभारी राजेंद्र सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को आगे की पढ़ाई जारी रखने तथा सुखद एवं उज्जवल भविष्य हेतु परिश्रम को सफलता की कुंजी बताते हुए परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अलका गौतम, अनुपम पांडे, प्रीति देवी, वंदना वर्मा, प्रीति श्रीवास्तव, बबली सिंह, शैलेंद्र तिवारी, संगीता मौर्य मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!