दबंग ने पाट डाली नाली, सीएम से खुलवाने की मांग

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। गांव की सार्वजनिक नाली पर एक दबंग ने मिट्टी डाल कर बन्द कर दिया है। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर सार्वजनिक नाली खुलवाने की मांग की है। मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैदाबाद का है। गांव के राजस्व अभिलेखों में दर्ज गाटा संख्या 484 /00.75 हे0 सार्वजनिक नाली है जिससे गांव के किसान अपने खेतों की सिंचाई करते है। बीती रात्रि गांव के ही दबंग शत्रोहन पुत्र नन्हेलाल ने डम्फर से मिट्टी डालकर नाली को बंद कर दिया जिससे लोगो को बड़ी दिक्कते होती है। ग्रामीणों द्वारा आपत्ति करने पर उक्त दबंग लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाता हैं। ग्राम प्रधान विनय कुमार वर्मा सहित दीपिका पत्नी विद्या प्रसाद ने मुख्यमंत्री सहित जिले के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!