तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। गैर जनपद से वांछित चल रहे गोवध अधिनियम के अपराधी को मसौली पुलिस ने मसौली तिराहे से अवैध तमंचा एव जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीतापुर जनपद के कमलापुर, अटरिया, महमूदाबाद व महौली थाने में दर्ज गौवध अधिनियम का अभियुक्त अरमान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी जमालपुर मजरे धरौली थाना मसौली को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह उपनिरीक्षक शशिकांत सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मसौली तिराहा के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

