जाति प्रथा के विरोधी थे भीमराव आंबेडकर: सूर्य प्रताप शाही आंबेडकर की प्रतिमाओं माल्यार्पण करके दी श्रद्धांजलि
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर भारत के अप्रतिम राष्ट्र निर्माता थे। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब बचपन से जाति प्रथा के मुखर विरोधी रहे।उनका मानना था कि समतामूलक समाज के बलबूते देश की विकास गति तीव्र होगी। कृषि मंत्री गुरुवार को नगर पालिका सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आंबेडकर जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने में जुटी है। कहा कि एससी-एसटी समुदाय में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्टैंड-अप इंडिया, मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, वेंचर कैपिटल फण्ड, छात्रवृत्ति योजना का विस्तार,आयुष्मान भारत, पीएम आवास, श्रम कानूनों का सरलीकरण उन तमाम उपायों में से हैं जो बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।बाबा साहब के जीवन से जुड़े पंच-तीर्थ के भव्य निर्माण को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब के जीवन को असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। सांसद उपेंद्र रावत ने डॉ आंबेडकर को दलितों,गरीबों, वंचितों व शोषित समाज का मसीहा बताया।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने सभी का स्वागत व जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत ने सभी आभार ज्ञापित किया। संचालन अरविंद मौर्य ने किया। इस अवसर पर विधायक दिनेश रावत,एमएलसी अंगद सिंह,पूर्व विधायक शरद अवस्थी, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, सन्तोष सिंह, अजीत प्रताप सिंह, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, विजय जानन्द बाजपेई, शीलरत्न मिहिर, डॉ अवधेश वर्मा, मनोज वर्मा, रचना श्रीवास्तव, गुरुशरण लोधी, संदीप गुप्ता, रोहित सिंह, सर्वेश अवस्थी, सूरज सिंह मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

