देर शाम थानों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी बरेली जोन ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
मुजरिया थाने का किया निरीक्षण, महिला हेल्प डेस्क समेत मैस व सीसीटीएनएस कक्ष देखा।
बदायूं। पुलिस की कार्य प्रणाली व शासन की ओर से जारी निर्देशों का किस हद तक पालन किया जा रहा है। इन हालात को भांपने के लिए एडीजी बरेली जोन राजकुमार शुक्रवार देर शाम बदायूं आ पहुंचे। यहां वह सीधे दिल्ली हाइवे पर स्थित मुजरिया थाने पहुंचे और वहां का औचक निरीक्षण किया।
एडीजी देर शाम बदायूं पहुंचने के बाद सीधे मुजरिया थाने पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क की स्थिति देखी। डेस्क पर महिला कांस्टेबल तैनात मिली। यहां एडीजी ने थाने में आई महिला फरियादियों के विवरण का रजिस्ट्रर देखा। शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी देखी गई। जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका था, इसकी वजह संबंधित डेस्क इंचार्ज से पूछी। जबकि इसके बाद एडीजी सीधे सीसीटीएनएस रूम में पहुंचे।
एडीजी ने सीसीटीएनएस रूम में पहुंचकर वहां तैनात स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधी नया पकड़ा गया हो या पुराने शातिर की गिरफ्तारी हुई हो। उसका पूरा ब्योरा आनलाइन करें, ताकि जमानत पर रिहा होने के बाद वह दोबारा वारदात को अंजाम दे तो उसे आसानी से ट्रेस किया जा सके। एडीजी ने जिले के टॉप 10 अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने पर जोर दिया। व्यवस्थाएं और रिकार्ड दुरुस्त मिलने पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह की पीठ थपथपाई। जबकि हर स्तर पर अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने को भी कहा गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

