हाईवे के किनारे मिले आयरन गोली के 5 डिब्बे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

दवाईयां हो चुकी हैं एक्सपायर, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बोले- जांच कर की जाएगी कार्रवाई

बिसौली। तहसील विकास खंड आसफपुर के क्षेत्र मार्ग चंदौसी-बिसौली फैजगंज बेहटा बीएसएनएल टावर के नजदीक हाईवे किनारे सरकारी दवाई के लगभग पांच डिब्बे आयरन की दवाइयां के खुले हुए डिब्बे पड़े हुए मिले हैं। यह गोलियां गर्भवती महिलाओं के लिए खिलाई जाती हैं।

जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें और सरकार भी इस पर काफी रुपया खर्च करती है। कोई भी महिला परेशान नहीं होनी चाहिए, लेकिन कुछ अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और वो हाईवे किनारे दवाइयों के डिब्बे डाल कर चले जाते हैं। अगर इनकी विभागीय जांच की जाए तो लापरवाह लोग बुरी तरह फंसते नजर आएंगे क्योंकि एक्सपायर्ड डेट हैं। आयरन की गोलियों की वैसे भी कमी चलती है और फिर यह लोग स्टॉक लगाकर अपने पास जमा कर लेते हैं डेट निकलने पर उनके लिए हाईवे किनारे डाल देते हैं और जरूरतमंद महिलाओं को नहीं मिल पाते यह दवाइयां लेकिन यह आसानी से काफी लंबा स्टॉक लगा लेते हैं अगर इनकी सही तरह से जांच पड़ताल की जाए तो कितने डॉक्टरों पर शिकंजा कस सकता है और फिर शायद गर्भवती महिलाओं को जरूरत पर आयरन की गोली भी उपलब्ध हो सकती हैं। यह दवाइयां केवल महिलाओं के हिसाब से आती हैं और उनके लिए दी जाती हैं फिर इतनी भारी संख्या में आयरन की दवाई कैसे फेंकी गई। अगर एक्सपायर्स डेट निकल भी गई तो नियम के तहत अगले दिन गड्ढा खोदकर दवा दी जाती है, लेकिन 2016 की आयरन की गोलियां 2022 में हाईवे किनारे आज भी मौजूद है। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया महिलाओं के लिए काफी रुपए खर्च कर रही है फिर भी आयरन की दवाई ग्रामीण क्षेत्रों में और हाईवे किनारे डाली जा रही है। आसफपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!