कानून के शिकंजे में फंसते ही जा रहे हैं बंटी-बबली, बढ़ी मुश्किलें!

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

लाखों की चेक बाउंस के मामले में न्यायालय पर तलबी आदेश के बाद भी हाजिर न होने पर न्यायालय द्वारा लिया गया संज्ञान, विभिन्न न्यायालयों द्वारा मुकदमों में कार्यवाही होने से हड़कम्प


बाराबंकी। कानून के शिकंजे में फंसते ही जा रहे हैं बाराबंकी निवासी बंटी-बबली, बढ़ी और मुश्किलें। लाखों की चेक बाउंस के मामले में न्यायालय पर तलबी आदेश के बाद भी हाजिर न होने पर न्यायालय द्वारा लिया गया संज्ञान, विभिन्न न्यायालयों द्वारा मुकदमों में कार्यवाही होने से हड़कम्प। जिला कारागार लखनऊ में निरूद्ध हैं शहर निवासी बंटी और बबली और सह अभियुक्त है फरार। मामले की गंभीरता को देखते हुए सह अभियुक्तों की अग्रिम जमानतें पूर्व में खारिज।
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय श्रीमान कोर्ट संख्या-11, बाराबंकी द्वारा जेल अधीक्षक, लखनऊ को भेजे गये पत्र में आदेशित किया है कि अभियुक्त प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा निवासी निकट त्रिलोकी कोल्ड स्टोरेज, गायत्री नगर, थाना कोतवाली नर, बाराबंकी को केस नम्बर-2499/2021 अ0धारा 138 एन0आई0 एक्ट, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी मंे दिनांक 24.04.2022 को न्यायालय पर हाजिर करने का आदेश पारित किया है। वहीं दूसरे मामले के सह अभियुक्त प्रवीन कुमार पुत्र सुन्दर लाल निवासी बिनयानी पोस्ट रिौली सुर्जनपुर, थाना फतेहपुर, जिला बाराबंकी व घनश्याम यादव पुत्र जगदेव प्रसाद निवासी मझपुरवा, पोस्ट शुगरमिल, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1, लखनऊ द्वारा मु0अ0सं0 252/2020 अ0धारा 504, 506, 420 आई0पी0सी0 थाना गाजीपुर, जिला लखनऊ में तथ्यांे एवं परिस्थितियों तथा प्रकरण की गंभीरता व आर्थिक अपराध के तथ्य को देखते हुए पूर्व में अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। जिससे बंटी बबली और इनके संगठन की मुश्किले लगातार बढ़ती ही जा रही हैं और पुलिस पर सह अभियुक्तों की गिरफ्तारी का काफी दबाव है।  वही प्रदेश के कई जिलों में फर्जी कम्पनियों के फर्जी डायरेक्टर बन कर करोड़ों की ठगी करने वाले बाराबंकी निवासी दम्पत्ति इस समय जिला कारागार लखनऊ में सलाखों के पीछे नजर आ रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में जैसे लखीमपुर, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, गोण्डा व आसपास के कई जनपदों में लोगों को पौंजी स्कीमों में धन दुगना कर देने का लालच देकर मोटी रकम निवेश करवाकर तथा उनको कूटरचित दस्तावेज देकर करोड़ों रूपये अब तक हड़प कर चुके हैं।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!