अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में ही गुज उठी किलकारियां ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। जीवनदायिनी 102 एम्बुलेंस सेवा शनिवार को एक बार फिर जच्चा बच्चा की जीवनरक्षा करने में सफल रही। दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम मीरपुर की एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। महिला को अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में ही किलकारियां गुज उठी। जच्चा बच्चा को पीएचसी उधौली में भर्ती कराया गया है जो दोनों स्वस्थ है।
शनिवार को मीरपुर निवासी महिला के पति राम कुमार ने 102 पर कॉल किया। कॉल की सूचना मिलते ही सफदरगंज क्षेत्र के पीएचसी उधौली की 102 एम्बुलेंस के पायलट और ईएमटी 20 मिनट में उसके घर पहुंचकर प्रसव से कराह रही महिला को उधौली अस्पताल लेकर चल दिये। रास्ते मे ही महिला का प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के बाद ईएमटी ने रास्ते मे एम्बुलेंस को रोककर महिला का सुरक्षित तरीके से प्रसव कराया और एम्बुलेंस में नन्ही परी की किलकारियां गूंज उठी।जांच करने पर पता चला कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है जिन्हें उधौली पीएचसी मे भर्ती कराया गया है। ईएमटी कीर्ति कुमार एव एम्बुलेंस पायलट अजीत कुमार यादव ने बताया कि बच्ची व उसकी माँ सुरक्षित है जिन्हें उधौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

