महिला चोर ने दुकानदार को चकमा दिया नोटों का हार लेकर फुर्र हुई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान । नगर मे महिला चौर गिरोह सक्रिय दुकानदार को चकमा देकर करीब साठ हजार रुपए के नोटो के हार लेकर हुई रफूचक्कर दुकान स्वामी ने पुलिस को दी तहरीर मामला दर्ज नहीं
नगर के बिलसनगंज मुख्य चौराहे पर रिजवान पुत्र इकबाल हुसैन निवासी मो0 मुल्लाटोला की दुलहे के सामान सेहरा,इतर नोटो के हार आदि की दुकान है । रिजवान ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे उसकी दुकान पर तीन महिलाएं आई और सेहरा और हार देखने लगीं प्रार्थी की दुकान मे भीड़ होने कारण वह दूसरे ग्राहकों को हार दिखाने लगा इसी बीच मौका पाकर महिलाओं ने अपनी मेकसी मे करीब साठ हजार के हार छुपा लिए और रफूचक्कर हो गईं । जब प्रार्थी ने देखा तो तीनों महिलाएं जा चुकी दुकान पर अन्य ग्राहकों से पता किया तो उन्होने बताया कि बिसौली रोड की ओर भागीं है प्राथी ने कचहरी तक पीछा किया तब तक महिलाएं टेमपू मे बेठकर फरार हो गईं काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका गौर तलब है कि नगर के सबसे व्यसतम चौराहे पर महिलाएं हार चुरा कर भाग गई और चौराहे पर तेनात पुलिस को भनक तक नहीं लगी दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

