फसल की सिंचाई कर रहे पिता पुत्र पर जंगली सूअर ने किया हमला। फसल की कटाई कर रहे लोगों ने बमुश्किल दोनों को बचाया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। शनिवार की रात करीब 9 बजे जंगली सूअर ने खेतिहर इलाके में फसल की सिंचाई कर रहे पिता पुत्र पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर फसल की कटाई कर रहे लोगों ने बमुश्किल दोनों को बचाया।
गांव मेवली निवासी महेश अपने बेटे ललितेश के साथ शिवाला की फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी नजदीक में खड़ी गेहूं की फसल से एक जंगली सूअर निकला और ललितेश पर हमला बोल दिया। ललितेश को बचाने के लिए जैसे ही महेश सामने आए, तभी दूसरे सूअर ने उन पर भी हमला बोल दिया। पिता पुत्र की चीख-पुकार सुनकर नजदीक में गेहूं की फसल काट रहे तमाम किसान मौके पर पहुंच गए। किसानों ने बमुश्किल दोनों को बचाया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में दोनों को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। घटना के बाद किसानों में खेतिहर इलाके में जाने से भय व्याप्त है। तहसील क्षेत्र के कई गांव में जंगली सूअर का आतंक है। यह सूअर अक्सर किसानों पर हमला कर देते हैं। पिछले दिनों उघैती क्षेत्र के कई गांव के किसानों ने समस्या के निदान के लिए शासन को चिट्ठी लिखी थी। लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!