प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर खाली कराई नलकूप विभाग की जमीन। दबंगों को पूर्व मे दी गई थी लिखित चेतावनी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। तहसील क्षेत्र के गांव जाहिदपुर आलमपुर में मंगलवार को अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर खाली कराया गया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है ।
नायब तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाहिदपुर आलमपुर में नलकूप विभाग की गुल पर दबंगों द्धारा कब्जा कर लिया था। जिसको लेकर कई बार उक्त दबंगों को लिखित में चेतावनी भी दी थी, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा। तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन की मदद से नलकूप विभाग की जमीन को बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया। इस मौके पर तहसील प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।
तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। वही आम जनमानस तहसील प्रशासन की इस कार्यप्राणी खुश नजर आ रहा है।
सहसवान तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जेदारों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।जेसीबी द्धारा अवैध कब्जे ढहाकर कब्जा मुक्त किया जा रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!